Spread the love

सांगाजाटा में 35 वर्षीय एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सांगाजाटा में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. शुक्रवार को ओपी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सांगाजाटा गांव निवासी बिजय मुंडारी(35) वर्षीय बीते गुरुवार की शाम घर से कही निकला हुआ था.

इसके बाद रात तक वह घर वापस नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने देखा कि मृतक विजय मुंडारी का शव गांव के चबूतरा के समीप पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पान्ड्राशाली ओपी पुलिस को दी.

इधर घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया. ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

You missed