Advertisements
Spread the love
  1. अज्ञात वाहन के टक्कर से एक कि हुई

बहरागोड़ा संवाददाता : देबाशीष नायक

बहरागोड़ा ।  बरसोल थाना क्षेत्र में  मंगलवार को एन एच 49 पर दारिशोल फ्लाईओवर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की हुआ मौत . प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत मालकुंडा गांव के गणेश्वर नायक (35) अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुर्गी लाने के लिए पश्चिम बंगाल के फेको बाजार गए थे. वहां से लौटते समय  अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारने पर बुरी तरह से घायल हो गया था .वहीं पुलिस को सुचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां  जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. जिसके पश्चात पुलिस ने परिजनों को सूचित कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.बताया गया की मृतक के माता-पिता मुंबई में काम करते हैं.मृतक घर का इकलौता बेटा था.उधर मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.