
दुमका में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया उत्साह

संवाददाता : मौसम गुप्ता
दुमका : भारत सरकार के खेल मंत्रालय की संस्था मेरा युवा भारत के बैनर तले स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष अमन राज की अध्यक्षता में जिला सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देश रत्न से सम्मानित अमित झा, स्वामी विवेकानंद शिवपहाड़ महिला मंडल की सचिव प्रेरणा प्रभा, तथा विद्यालय के छात्रावास मॉनिटर लक्ष्मी किस्कू उपस्थित थीं। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे । प्रथम स्थान हरिप्रिया रजक द्वितीय स्थान नीलम रजक तृतीय स्थान मनीषा मुर्मू चतुर्थ स्थान रिया हेंब्रम
पंचम स्थान काजल मरांडी छठा स्थान – रितु मुर्मू
मुख्य अतिथि अमित झा ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद् थे। अखंड भारत के लिए उनका समर्पण, त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।” कार्यक्रम के अध्यक्ष अमन राज ने मेरा युवा भारत संस्था की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और राष्ट्रीय हित में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सामने लाकर एक मजबूत भारत का निर्माण ही हमारा उद्देश्य है।” भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डायरी व कलम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख छात्राओं में कोशिला मुर्मू, कृतिका हसदा, किरण कुमारी मरांडी, छोटी मुर्मू, सुनीता टुडू, स्वीटी सोरेन, अंजली सोरेन, रेशमी हेंब्रम, मोनिका बास्की, सुहागिनी मुर्मू सहित कई नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम में कुल सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।

