Advertisements
Spread the love

पद्मश्री महावीर नायक को सम्मानित किया जाएगा, 8 जून को होगा भव्य कार्यक्रम

रांची। झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले अखड़ा कला-संस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे झारखंड, विशेषकर घासी समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस सम्मान को लेकर झारखंड राज्य घासी समाज के बैनर तले 8 जून को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम हटिया स्थित नायक मोहल्ला में आयोजित होगा। इसमें रांची के वार्ड पार्षद, विधायक, सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और कलाकार शामिल होंगे।

महावीर नायक झारखंड के सुप्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक हैं और ‘भिनसरिया राग के राजा’ के रूप में लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम में झारखंड के कई चर्चित कलाकार—पवन, पंकज, नितेश कच्छप, विवेक नायक सहित अनेक कलाकार भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम की जानकारी घासी (नायक) युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप टाइगर नायक और कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामकुमार नायक, रामकुमार राम, राकेश नायक, रमेश नायक, संजय नायक और अजय नायक की अगुआई में तैयारियाँ की जा रही हैं।

सम्मान समारोह में विजय शंकर नायक, अनिल नायक, अशिष नायक, सूरज नायक, पिन्टु नायक, सकलु नायक, विजय नायक, सतिश तिर्की, सुरेश नायक, महावीर राम, कृष्ण नायक, रौनक कुमार नायक, सुमेश नायक, निखिल नायक, मुकुल नायक, मनटु नायक, बजरंग नायक, मुन्ना लोहरा, बबलू नायक, रोशन नायक, नरेश नायक, राजन नायक, राजेश नायक, राजू नायक (डुंगरी), सचिन नायक, शंकर नायक, देवानंद नायक और विरू नायक समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।

You missed