BySanjay Mishra

Oct 9, 2021
Spread the love

पाकुड़ (सुमित कुमार)  वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सौजन्य से वन प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा 02 से 08 अक्टूबर तक आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह का शुक्रवार को शहर के रविंद्र भवन में समापन समारोह आयोजित किया गया।

मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, उपायुक्त वरूण रंजन, डीडीसी अनमोल कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

पाकुड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम* ने कहा कि प्रकृति ने हमें सबकुछ प्रदान किया है। जल, जंगल, जमीन, नदी, नाला, झरना, झील इत्यादि हमें प्राकृतिक विरासत के रूप में मिला है। विकास की सीढ़िया चढ़ते हुए हमने कई वन्य प्राणियों को लुप्त होने के कागर पर पहुंचा दिया है। जंगलों का व्यापक दोहन, पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई के वजह से प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो गया है। जिसके चलते बाढ़, सूखा आदि का सामना हमें करना पड़ रहा है। पारिस्थितिक तंत्र के साथ छेड़छाड़ एवं वन्य जीवों के लुप्त होने से हमारा प्राकृतिक एवं वातावरणीय संतुलन नष्ट हो गया है। वन्य जीवों के विलुप्त होने का खामियाजा भी हमें भुगतना पड़ रहा है। जंगलों की कटाई के वजह से वनों में रहने वाले जीव मसलन, हाथी, गैंडा, बारहसिंहा, शेर, चिता, भालू, बंदर इत्यादि अब शहरी जीवन में प्रवेश करने लगे हैं। जिस वजह से जानवरों के कोप का शिकार लोगों को अपनी जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ रही हैं। हमें वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आगे आने की अवश्यकता हैं यह सिर्फ सरकार के प्रयासों से नहीं होगा बल्कि हमें भी इनके संरक्षण के लिए जागना होगा तभी जाकर हमारा पारिस्थितिक तंत्र फिर से बहाल हो सकेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से वन्य जीवों के संरक्षण की अपील की। देश झिलों में हजारों प्रवासी पक्षियों का आना होता था लेकिन जैसे-जैसे झील सुखने लगे इन पक्षियों का कलरव भी कम होने लगा हैं। हमें अपने प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करनी होगी। जंगलों, वन्य प्राणियों को संरक्षण देना होगा तभी हम सफल हो सकेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार ने वनों, वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ वनों में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार श्रृजन का कार्यक्रम चलाया है और लोगों को आजीविका से जोड़ा जा रहा है। कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह वर्ष 1954 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों का संरक्षण करना है और इस कार्यक्रम को आगे भी चलाते रहें इसके लिए हमें वन्य प्राणियों की रक्षा करनी होगी।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारीकारी डॉ चंदन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, वन प्रमंडल कार्यालय के कर्मी, सहित सखी मंडल की सैकड़ों दीदीयां तथा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Advertisements

You missed