Advertisements
Spread the love

 

पाकुड़ (सुमित भगत) :  शुक्रवार को डीसी वरुण रंजन ने शहर के सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से पार्क में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली, साथ ही डीसी ने पार्क में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।

Advertisements

निरीक्षण करने के क्रम में डीसी ने मौके पर मौजूद संवेदक से विभिन्न कार्यों के बाबत जानकारी लेते हुए उक्त कार्य कब तक पूर्ण किया जाएगा इसकी जानकारी ली। डीसी ने पार्क में स्थित मार्टिलो टावर का भी अवलोकन किया और इस टावर को और अधिक आकर्षित व सुसज्जित बनाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। डीसी ने 30 नवंबर तक पार्क को व्यवस्थित करने के साथ साथ जो कार्य करवाए जा रहे हैं उसको पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाबत डीसी वरुण रंजन ने कहा कि शहर का पार्क विकसित हो इसको लेकर पूर्व में निरीक्षण कर पार्क को सुसज्जित करने का निर्देश दिया गया था और कितना कार्य किया गया है इसका निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मौके पर डीएफओ रजनीश कुमार, डीडीसी अनमोल कुमार सिंह, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You missed