Spread the love

11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत आज समाहरणालय

सभागार में  अधिकारियों व कंप्यूटर ऑपरेटर को एक दिवसीय

प्रशिक्षण दी गयी…

 

पाकुड़ (रणविजय गुप्ता संथाल ब्यूरो)  11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत आज समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता  मंजू रानी स्वांसी की अध्यक्षता में अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षकों व कंप्यूटर ऑपरेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर यथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋषि राज द्वारा प्रशिक्षण में कृषि गणना की विस्तृत जानकारियां दी गई

प्रशिक्षण के दौरान सभी को कृषि गणना 2021-22 के तहत भारत सरकार के आधिकारिक कृषि वेबसाइट एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर सभी को यूजर आईडी क्रिएशन, अंचल अधिकारी, सुपरवाइजर व राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कृषि गणना हेतु संबंधित वेबसाइट अथवा एंड्राइड एप्लीकेशन पर अंकित किए जाने वाले जानकारियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।

इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी श्री अनूप कुजूर, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षकों,राजस्व उपनिरीक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed