Advertisements
Spread the love

एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना पल्लवी स्पोर्टिंग क्लब सरायकेला…

सरायकेला संजय मिश्रा: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत अन्नपूर्णा क्लब सरमाली के तत्वावधान आयोजित 51वां एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं टुसू मेला के फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रतियोगिता का फाइनल मैच पल्लवी स्पोर्टिंग क्लब सरायकेला व लक्ष्मी सपोर्टिंग चांडिल के बीच खेला गया। खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में पल्लवी स्पोर्टिंग क्लब सरायकेला को विजेता टीम घोषित किया गया।

Advertisements

उपविजेता लक्ष्मी सपोर्टिंग चांडिल रहा। जबकि तृतीय पुरस्कार का भागीदारी वाईसी केंदुआ, चतुर्थ पुरस्कार सीएसी आनंदपुर को मिला। विजेता टीम को ₹ 1 लाख देकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई के हाथों से पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को ₹80 हजार नगद जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने टीम कैप्टन को दी। व तृतीय पुरस्कार 40 हजार रुपए कमलपुर पंचायत के मुखिया नव किशोर सरदार द्वारा दिया गया। चतुर्थ पुरस्कार ₹40 हजार नगद दिया गया। मौके पर उपस्थित प्रफुल्ल महतो, मंगल महतो, विकास महतो, भगत महतो, उत्तम सिंहदेव, परमेश्वर सरदार, दीनबंधु सरदार, अश्वनी मंडल, प्रकाश मंडल, निर्मल महतो, बनबिहारी महतो एवं प्रकाश चंद्र महत्व आदि उपस्थित रहे।