Advertisements
Spread the love

डीडीसी की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की हुई बैठक; प्रत्येक प्रखंड में डे बोर्डिंग खेल सेंटर निर्माण के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यलय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में पूर्व की बैठक में चयन किए 23 डे बोर्डिंग सेंटर में से प्रत्येक प्रखंड में लोकप्रियता के आधार पर डे बोर्डिंग सेंटर के चयन पर बिंदुवार चर्चा किया।

बैठक में समिति सदस्यों के सर्वसम्मति से सरायकेला प्रखंड में बैडमिंटन, खरसावां प्रखंड में तीरंदाजी (बालिका), कुचाई प्रखंड में हॉकी, राजनगर प्रखंड में फुटबॉल, गम्हरिया प्रखंड में फुटबॉल, चांडिल प्रखंड में तीरंदाजी, ईचागढ़ प्रखंड में एथलीट, नीमड़ीह प्रखंड में फुटबॉल तथा कुकडु प्रखंड में एथलीट डे बोर्डिंग सेंटर बनाने के प्रस्ताव को विभाग को अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला फुटबॉल ऐसोशियन संघ के सचिव मो. दिलदार, आर्चरी संघ सचिव सुमन चंद्र मोहंथी, ऐथलेटिक्स संघ सचिव सिकंदर महतो, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो एवं सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा