Advertisements
Spread the love

दो पंचायत में आयोजित हुआ पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता…

सरायकेला संजय मिश्रा ।

Advertisements

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के सरायकेला प्रखंड संयोजक सिकंदर महतो की देखरेख में सरायकेला प्रखंड के दो पंचायतों ऊपर दुगनी पंचायत और मुंडाटांड पंचायत में पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत ऊपर दुगनी पंचायत के ऊकरी फुटबॉल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ऊपर दुगनी पंचायत मुखिया वसुंधरा सरदार ने फुटबॉल को किक मारकर की।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए अच्छा खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में ऊकरी, ऊपर दुगनी, कृष्णोपुर और भेलाईडीह की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसके फाइनल मैच में कृष्णोपुर की टीम भलाईडीह की टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनी।

मुंडाटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित मुंडाटांड पंचायत स्तरीय का उद्घाटन स्थानीय मुखिया दशरथ महाली द्वारा फुटबॉल को किक किया गया। प्रतियोगिता में दो टीमों ने ही हिस्सा लिया। जिसके फाइनल मैच में पेनल्टी शॉट में सिंदरी की टीम मुंडाटांड की टीम को पराजित कर विजेता रही।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर