Spread the love

पटना : राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश, कहा जो है तोरा हसबैंड का है, तोहरा कुछ नहीं…

संजय कुमार विनित… ✍️

Advertisements
Advertisements

बिहार विधान परिषद में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीत नोक-झोंक हो गई। मुख्यमंत्री ने राजद सदस्यों की आरक्षण 65 प्रतिशत करने के नारे लिखे टीशर्ट पहन कर आने पर सवाल उठाया। जिस पर राबड़ी देवी खड़ी होकर जवाब देने लगीं। इस बार नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी इसके हसबैंड का है, इ बेचारी तो ऐसे ही आ गई, ये तो ऐसा ही है, इसका कोई मतलब है। जो है तोरा हैसबैंड का है, तोहरा कुछ नहीं।

दरअसल नीतीश कुमार महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कह रहे थे कि ये लोग बीजेपी और एनडीए को आरक्षण चोर कहते हैं। इस बीच राबड़ी देवी भी कुछ बोलने लगीं। जिसके बाद बहस और तेज हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पार्टी तोहरे हसबैंड का है, तोहरा कुछ नहीं…बैठा तू.. और फिर हंसने लगे। दरसअल आज विधानसभा में आरजेडी के विधायक हरी टी-शर्ट में आए थे। जिस पर आरक्षण को लेकर कई स्लोगन लिखे थे।आपको बता दें इससे पहले भी बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पति को इस पद से हटाया गया, इसीलिए ही वो मुख्यमंत्री बन पाई थीं‌।

You missed