Advertisements
Spread the love

रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर कांड्रा थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने की अपील

Advertisements

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

 

कांड्रा: आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को लेकर कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कांड्रा थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई शिवजी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों के साथ त्योहारों की तैयारियों, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शांकरी सिंह, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पूर्व उपमुखिया सुबोध सिंह, गम्हरिया प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख मनोज महतो, अजित सेन, लाल बाबू महतो, गिरीश वार्ष्णेय, रंजीत सेन, देवनाथ साव और दिलीप दे समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी त्योहार आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाएगी।