लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए पोटका के कोवाली में छठ घाट और रास्ता सजे-धजे होकर तैयार
Advertisements

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पोटका के कोवाली स्थित बेगनाडी नदी में समाजसेवी पिंटू गुप्ता और अन्न की पहल पर जेसीबी मशीन लगवाकर छठ घाट मार्ग का समतलीकरण और घाटों की साफ-सफाई की गई। ताकि छठव्रतधारी आसानी से घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकें। मौके पर समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इसी भावना के तहत शनिवार सुबह कोवाली बेगनाडी नदी के छठ घाटों की पूरी सफाई की गई और घाट तक जाने वाले रास्तों पर बने गड्ढों को भरकर समतल किया गया। उन्होंने बताया कि उद्देश्य यही है कि छठव्रतधारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

