Advertisements
Spread the love

रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर टाटीसिलवे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Advertisements

Arjun kumar….✍️

नामकुम (रांची) । आगामी रामनवमी एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को टाटीसिलवे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी हंसे उरांव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी हंसे उरांव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व-त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि जुलूस या पूजा-पाठ के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पर्व के दौरान डीजे, जुलूस मार्ग, समय निर्धारण एवं अन्य प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे। बैठक में टाटी पंचायत के मुखिया कृष्णा पाहान, चतरा ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजुर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।