
सरस्वती पूजा को लेकर टाटीसिलवे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
नामकुम (रांची)। टाटीसिलवे थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी हंसे उरांव ने की। इस दौरान पूजा आयोजनों के समय विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आपसी समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन व समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पूजा पंडालों में निर्धारित समय-सीमा, ध्वनि नियंत्रण, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
उप प्रमुख वीना देवी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि शांति, भाईचारे और नियमों के पालन के साथ पर्व मनाया जाए। समाज और प्रशासन के समन्वय से ही सरस्वती पूजा का आयोजन सुरक्षित एवं सफल रूप से संपन्न हो सकता है।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि तथा पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा के आयोजन हेतु प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर कोंग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक कुमार मिश्रा, टाटी मुखिया कृष्णा पाहान, टाटी पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, चतरा ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजुर, चतरा पंचायत पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, भुनेश्वर महतो, एस.आई. चूड़ामणि टुडु, रोशन टोप्पो, ए.एस.आई. हीरालाल महतो, फिलिप तिर्की, राजेश यादव, राजेश मिश्रा, रमेश कुमार, अर्चना मिश्रा, राजेंद्र रंजन, सोना मुंडा, अनुज टुडू, राबिन यादव, प्रमोद कांस्टेबल, जयंतिया कांस्टेबल, सत्यप्रकाश, जे.पी. मेहता, मोहन यादव, बिनोद कुमार, पुन्ना लोहरा, विनोद सिंह, मनीष, विवेक, शुभम कुमार, सतीश कुमार बैठा, रोहित कुमार, रविकांत कुमार, गुलशन कुमार, हिरोन्शु महतो, आशीष महतो, प्रशांत कुमार महतो, गौरव महतो, अनूपम कुमार पाठक, अजय कुमार रजवार, राहुल कुमार लोहरा, नितेश लोहरा, रजत मिर्धा, इंद्रजीत महतो, हलधर भोला महतो, अमित कुमार, वक़ास, सुमेन्द्र हाकर, वीना कुमारी, कृष्णा गहन, अर्जुन कुमार, अनमोल कोत्रा व अन्य लोग मौजूद रहें ।
Related posts:

