Advertisements
Spread the love

तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता-2024 के समापन पर जिप अध्यक्ष ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला…

खेल को खेल भावना से खेलें, मिलेगी मंजिल: सोनाराम बोदरा…

सरायकेला : संजय मिश्रा । नेहरू युवा क्लब दोलनडीह द्वारा दोलनडीह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित की जा रही क्षेत्र प्रसिद्ध तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता-2024 के समापन के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

Advertisements

इस अवसर पर विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड और विशेष कर सरायकेला-खरसावां जिला की धरती खिलाड़ियों के लिए रत्नगर्भा रही है। जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए हैं। इसलिए प्रत्येक हार को अगली जीत के लिए सुनहरा अवसर मानकर सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ सच्चे लगन से प्रयास करना चाहिए।

इससे मंजिल अवश्य मिलेगी। मौके पर आयोजक कमेटी नेहरू युवा क्लब दोलनडीह के अध्यक्ष करीम केराई, सचिव साहिल ओमंग, उपाध्यक्ष शेखर केराई मुख्य रूप से मौजूद रहे। समापन पर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

You missed