Spread the love

झारखंड में दो दिनों के प्रवास पर भाजपा की महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणिता देवरे पहुंचीं सरायकेला; प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा…..

पीएम मोदी ने बढा़ए महिलाओं का सम्मान; तीन राज्यों में महिलाओं ने आशीर्वाद स्वरुप वोट देकर बनाई भाजपा सरकार…

सरायकेला-संजय मिश्रा ।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की ओर से महाराष्ट्र की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणिता देवरे अपने दो दिनों के झारखंड प्रवास के क्रम में सरायकेला पहुंची। जहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में महिलाओं के सम्मान उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में महिलाओं के उत्थान और उनका सम्मान बढ़ाने के लिए कई सारी योजनाओं के माध्यम से कार्य किया है जिसका नतीजा है कि हाल ही के राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को आशीर्वाद के तौर पर अपना मत देकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है।

उन्होंने अपने आगमन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उनके द्वारा नवयुवतियों एवं लाभार्थियों से संवाद, आरोग्य सेवा का निरीक्षण और हो रहे कार्य, पंचायत की महिला मुखियाओं से संवाद और मिलेट ईयर की जानकारी संबंधी कार्य किए गए हैं। जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर संवाद स्थापित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा शकुंतला माहली, रितिका मुखी, रीता दुबे, सूर्या देवी, पिंकी मोदक, मोनिका घोष, रूपा पति एवं भाजपा मीडिया प्रभारी सोहन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed