
ओडिशा में चोरी कर चाकुलिया भागी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल, भारी मात्रा में सोना चांदी के आभूषण बरामद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया पुलिस के सहयोग से ओडिशा के रायगढ़ा में चोरी हुई सामान पुलिस ने बरामद किया है. इसमें मामले में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेई नगर स्थित गुलगुलिया पाड़ा से एक महिला गीता सबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. उसके पास से एक बक्सा सोना चांदी के आभूषण बरामद किये गये. इस मामले में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 जून को ओडिशा के रायगढ़ा थाना अंतर्गत एक महिला को घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में देखा गया, जो चाकुलिया के गुलगुलिया पाड़ा के सरोज सबर के संपर्क में थी. रायगढ़ा पुलिस शुक्रवार को चाकुलिया पहुंची और पुलिस से सहयोग की अपील की. वहीं इस घटना में संलिप्त अपराधी नेहा सबर के संबंध में पूछताछ की गयी पर महिला घर से फरार थी. उसके घर की तलाशी ली गयी तो चांदी जैसा दिखने वाला थाली बरामद किया गया. संदेह पर उसकी पड़ोसी के गीता सबर के घर तलाशी ली गयी तो भारी मात्रा में चांदी, सोना के आभूषण बरामद किये गये. वहीं आभूषणों के साथ लोहे का सबल, एक चाकू भी जब्त किया गया. फिलहाल महिला को शनिवार को जेल भेज दिया गया है. वहीं इस मामले में अन्य की तलाशी जारी है.


जप्त किये गये सामान:
चाँदी जैसा दिखना वाला ज्वेलरी पायल 37 पीस, कमरबंध 04 पीस, कमर का झपटा 4 पीस, माथा का फुल 08 पीस, गले का चैन 25 पीस, चुड़ी 12 पीस, बेबी बल्ला 15 पीस, तख्ती 08 पीस, पोला 04 पीस, अंगुठी 72 पीस, गोड़ी लगा हुआ तथा फुल बना हुआ थाली 01 पीस, इसके अलावे (12) चाँदी जैसे विभिन्न सामाग्री/आभूषण, चाँदी जैसा दिखने वाली सभी गहनो का वजन करने पर कुल वजन -3.660 कि0ग्रा, सोना जैसे दिखने वाले आभूषण में गले का नेकलेश 01 पीस, कान का बाली 14 पीस, गले का लोकैट 04 पीस, अंगुठी 02 पीस, तख्ती 01 पीस, एक फोल्डेबल धारदार चाकू और एक लोहे का सबल बरामद हुआ है.
Related posts:

