Advertisements
Spread the love

पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ…

जमशेदपुर (दीप पोल)
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर पुलिस युवक को थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार युवक अन्य दो साथियों के साथ शनिवार देर रात 11.30 बजे उरांव बस्ती की सड़कों पर पिस्टल चमका रहा था. इसी बीच बस्ती के लोगों ने उसे पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है.

Advertisements