Advertisements
Spread the love

बलात्कार के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में, एक फरार अभियुक्त की पुलिस कर रही है तलाश

 

मुसाबनी संजय दास  – सोमवार को प्रखंड के कुईलीसुता गांव में सरहुल का त्यौहार मनाया जा रहा था। जहां एक 27 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। इस बारे में तेरेंगा गांव की रहने वाली युवती के फर्द बयान पर पुलिस ने केस संख्या 11/23 दिनांक 27 फरवरी 23 धारा 354/ 323/ 354 ए/ 354 बी/ 376 डी भादवी के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

युवती के बयान पर तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्त जिसमें विकास बास्के 19 वर्ष कुईलीसुता गांव का रहने वाला और गणेश हांसदा 19 वर्ष कापागोड़ा रायपहाड़ी के रहने वाला वाले को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि 27 वर्षीय युवती अपने गांव से सरहुल त्यौहार में घूमने आई थी और गांव के ही एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। जहां तीन युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाने का प्रयास किया, जब वह नहीं मानी तो जबरदस्ती उसे सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि इस मामले के फरार अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है जल्दी उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी ।

You missed