Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में डेढ़ किलो सोना लूट मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पश्चिम बंगाल से पुलिस ने देसी पिस्टल व गोली के साथ दो अपराधि को किया गिरफ्तार

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी आभूषण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से हुई डेढ़ किलो सोने की लूट मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. गिरफ्त में आये दोनों कुख्यात अपराधी है बिहार और झारखंड में लूटपाट की घटना को अंजाम देता है. एक कुख्यात अपराधी चांडिल का रहने वाला मो रफीक (48) है. वह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है. वहीं दूसरा अपराधी जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहने वाला निरंजन गौड़ है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे हुए सोने, बाइक, एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Advertisements

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने खुलासा करते हुए बताया कि कांड संख्या 44/25 के तहत धारा 309/6 लगाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके उपरांत एसएसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया था. जहां पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना में चेकिंग देखकर बाइक सवार तीनों अपराधी इधर उधर भागने लगे थे तभी दौड़ाकर तीन में से दो अपराधियों को पकड़ा गया. इसमें से मो रफीक कुख्यात शूटर है. वह बिहार और झारखंड के कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. मूलरूप से वह बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है.