Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने किया खुलास, डेढ़ किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार बिरसा चौक स्थित शिव मंदिर के समीप सोमवार देर शाम प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक के साथ चाकू ओर बंदूक ने नोक पर लूट को अंजाम दिया था. इस कार्रवाई में जामबनी पुलिस ने दो अपराधि औरंगाबाद (बिहार) के रफीकगंज निवासी मो. रफीक और जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लूटे गए डेढ़ किलो सोने के जेवरात भी बरामद कर लिया गया ही. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है. इस दौरान गिरफ्तार अपराधियों को चाकुलिया थाना लाया गया है. जहां पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है. चाकुलिया पुलिस की तत्परता और बंगाल पुलिस के सहयोग से महज 48 घंटे में इस बड़ी लूट का खुलासा हो गया है.

Advertisements

ज्ञात हो की बीती रात प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी अपने आवासीय परिसर मिस्त्रीपाड़ा पहुंचते ही बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने चाकू और पिस्तौल की नोक पर उनका बैग लूट लिया था. बैग में लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण और 50,000 रुपया नकद था. लूट के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की दिशा में फरार हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना को सूचना दी थी.