
आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो
सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाइन टोला, इच्छापुर से एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे, निवासी लाइन टोला, इच्छापुर के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में आरआईटी थाना कांड संख्या 05/26 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट 1959 एवं 03 रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई। छापामारी दल में पु० अ० नि० विमलेश कुमार महतो, आ०/71 सुरेश चंद्र सबैया तथा आ०/1135 लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा शामिल थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध आरआईटी थाना कांड संख्या 185/21, 30/21 एवं 71/21 दर्ज हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
Related posts:

