Advertisements
Spread the love

Potka— मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना के तहत पोटका प्रखंड के 9 पंचायतों में माननीय विधायक श्री संजीव सरदार द्वारा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किये गए परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

Advertisements

जिसमें प्रखंड के तेतला, सानग्राम, पोटका, जुड़ी, हल्दीपोखर , गंगाडीह, पोडाडीहा, हेंसड़ा एवं रसुनचोपा पंचायत के 685 के लाभुक शामिल है। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते माननीय विधायक श्री संजीव सरदार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की सरकार 60 वर्ष उम्र पार किए सभी वृध्द तथा सभी दिव्यांगों को पेंशन देने का निर्णय लिया है। वृध्दा पेंशन में अब बीपीएल धारी होना बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा पुनः 5 अगस्त को पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में छूटे हुए लोग आवेदन जमा करें। माननीय विधायक ने मौके पर सरकार की योजनाओं जैसे सर्पदंश मृत्यु, वज्रपात में मौत जैसी आपदा पर पांच लाख रुपया मुआवजा देने, राशन कार्ड से वंचित गरीबों को हरा राशन से जोड़ने, सड़क दुर्घटना में मुआवजा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं इसका लाभ उठाने की अपील किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी इम्तियाज अहमद, जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, मुखिया दिपांतरी सरदार, नयन महापात्र, पानो सरदार, पानो बास्के, पंसस अनिता सिंह,सनत सी, अब्दुल रहमान, सीमति सरदार, रामरंजन प्रधान सुबोध सरदार वीरेन पत्रों आदि उपस्थित रहे

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?