Spread the love

 

पूर्वी सिंहभूम पोटका के पाड़ा मैदान में जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के द्वारा कार्यकर्ताओ की मिलन सम्मेलन का आयोजन…

जमशेदपुर /पोटका : अभिजीत सेन।

Advertisements
Advertisements

पूर्वी सिंहभूम पोटका के पाड़ा मैदान परिसर में जोहार ग्रामीन विकास संघर्ष समेती के द्वारा महीन सरदार के अध्यक्षता में पोटका विधानसभा तीनों प्रखंड जमशेदपुर के 21 पंचायत, पोटका के 34 पंचायत ,डुमरिया प्रखंड के 10 पंचायत के कार्यकर्ताओं का मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत आदिवासी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा एवं अन्य।

सर्वप्रथम जोहर ग्रामीण विकास संदर्भ समिति के अध्यक्ष महेंद्र सरदार के द्वारा भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा को माला पहनकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वीर सपूतों का फोटो पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। जीसके पश्चात जोहर ग्रामीण विकास संगठन समिति के अध्यक्ष महीन सरदार को भारत आदिवासी पार्टी के सदस्यता देकर शामिल किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। अपने विचार रखते हुए जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति का अध्यक्ष महीन सरदार ने कहा झारखंड अलग राज्य बने अभी तक 24 साल होने के बाद भी कई विकास देखने को नहीं मिला है।

हमारा यह संगठन पोटका क्षेत्र में लगातार जनसेवा का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों के मांग पर समिति चुनाव लड़ेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन करेगी। इसी लिए समिति के द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। भारत आदिवासी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि एकमात्र भारत आदिवासी पार्टी ही आदिवासियों का हित की बात करेगी। भारत आदिवासी पार्टी के द्वारा ही पेशा कानून, धरर्मकोट आदि मुद्दों को लेकर विधानसभा में आवाज उठाने का काम किया जाएगा। ।

इस मिलन सम्मेलन में जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष हिंदू राम हांसदा , श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार, भारत आदिवासी पार्टी के केंद्रीय महासचिव कृष्णा हांसदा, पूर्व मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र आल्डा, सदस्य कार्तिक मुखी, इंद्र मुर्मू, राजू बेसरा, विकास हेंब्रम, आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed