जिले के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई अर्धवार्षिक एसए-1 की परीक्षा…
सरायकेला-संजय मिश्रा ।
Advertisements

Advertisements

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिनों के अर्धवार्षिक एसए-1 का शुभारंभ हुआ। इसके तहत बुधवार को पहले दिन की परीक्षा में पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कार्य का अनुश्रवण करते हुए सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत एवं प्रभारी प्रखंड साधन सेवी कालीपद महतो ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सभी 152 विद्यालयों पर व्यवस्था पूर्वक एवं कदाचार मुक्त अर्धवार्षिक एसए-1 की परीक्षा आयोजित की गई है।

