Advertisements
Spread the love

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को सफल बनाने के लिए एक प्रेस वार्ता आयोजन

जमशेदपुर /पोटका :AJIT

Advertisements

झारखंड सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक हाता मे प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अद्यक्षता मे सोमवार को किया गया. इस बैठक मे झारखंड सरकार के कार्यक्रम योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को सफल बनाने को लेकर प्रशासन को सहयोग करने का निर्णय लिया गया. बैठक मे मुख्य रूप से विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे.

मौके पर विधायक श्री सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार के चार साल पुरे होने पर यह कार्यक्रम पुन: चलाया जा रहा है, जो 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत मुख्यालय मे एक दिवसीय शिविर लगाया जायेगा, जहां लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिया जायेगा.

मौके पर कंबल, पेंशन स्वीकृतादेश, धोती-साड़ी लुंगी, केसीसी ऋण आदि परिसंपत्ति का वितरण पंचायत क्षेत्र के लाभूकों के बीच किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह सरकार का कार्यक्रम है, लेकिन झारखंड मे झामुमो की सरकार है, इस स्थिति मे कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लाभ दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी बनती है. इसलिये प्रखड कमेटी सभी पंचायत कमेटी एवं पंचायत क्षेत्र मे निवास करनेवाले सभी नेताओं को सहयोग हेतू आपील करें,

ताकि लोगों को सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिले. बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, हीरामनी मुर्मू, चंद्रावती महतो, भुवनेश्वर सरदार, बीरेन पात्र, चंका सरदार, चक्रधर महतो, समीर मंडल, बनबिहारी सरदार, शिवचरण मुर्मू, बीरेन बास्के, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, लथरो टुडू आदि उपस्थित थे.