Advertisements
Spread the love

पोटका : स्वतंत्रता दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने कई स्थानों पर फहराया तिरंगा….

रिपोर्ट : अभिजीत सेन

Advertisements

79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय तुरामडीह में झंडोत्तोलन किया, जीसके बाद यादव क्लब किताड़ीह, हाता स्थित प्रधान कार्यालय, हाता चौक समेत आधा दर्जन जगहों पर उन्होंने तिरंगा फहराया एवं तिरंगा को सलामी देते हुए देश के महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू , डॉ राजेंद्र प्रसाद, वल्लभभाई पटेल, डॉ अब्दुल कलाम सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का अमर रहे का नारे लगाए गये। झंडात्तोलन के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा—आज जब देश तरक्की के नए आयाम गढ़ रहा है, तब शिक्षा और रोजगार ही सच्ची आज़ादी का आधार बन सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्र की असली ताकत—युवा और विद्यार्थी—पढ़ाई और कौशल से सशक्त बने। तभी शहीदों के सपनों का भारत गढ़ा जा सकेगा।” कार्यक्रम में मनोहर मुंडा, आंदोलनकारी नेता बबलू चौधरी, सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, अनुपम मंडल, देव पालित, जमाल ख़ान, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हितेश भगत, रजनी सड़ंगी, मोहम्मद असलम, लाल बाबू, बापी बडुआ, मिठू मंडल, बापी भट्ट मिश्रा आदि के साथ छात्र-छात्राए एवं काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

You missed