Advertisements
Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने केरूवाडुमरी पंचायत में 52 लाख की पुलिया निर्माण योजना का किया शिलान्यास

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर । जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत केरूवाडुमरी पंचायत के टाटा हात मुख्य पथ एवं वाहारदादाडी के बीच नाला पर प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर किया गया। यह पुलिया क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
इस योजना की कुल लागत 52 लाख रुपये है तथा पुलिया निर्माण कार्य नवलाखन इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जाएगा। पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से स्थायी निजात मिलेगी।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में छोटी-बड़ी सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। यह पुलिया न केवल रास्ता जोड़ेगी बल्कि विकास को भी नई गति देगी।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में केरवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, मानसिंह सरदार, अहला हांसदा सहित झामुमो के नेतागण, माझी बाबा, नाइके बाबा, नाइके बाबा, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You missed