Spread the love

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां-सरायकेला जिला शाखा चुनाव को लेकर मतदान की तैयारी पूरी; रविवार को होगा मतदान…

संजय मिश्रा सरायकेला:

सरायकेला: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला शाखा में सात जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके तहत रविवार को एक साथ मतदान के लिए पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

जिसमें सरायकेला पुलिस लाइन, चांडिल थाना, हजारीबाग स्थित पदमा ट्रेनिंग सेन्टर, मुसाबनी ट्रेनिंग सेन्टर, रांची जैप वन, रांची जैप कैंप, जैप 10, नेतरहाट, साहेबगंज, देवघर एवं गोविंदपुर में मतदान होना है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक पदाधिकारी व चार जवान को तैनात किया गया है।

बताया गया कि सरायकेला-खरसावां जिले के करीब 40 जवान हजारीबाग स्थित पदमा ट्रेनिंग सेन्टर, 40 जवान मुसाबनी ट्रेनिंग सेन्टर में ट्रेनिंग के लिए गए हैं और 45 वोटर रांची जैप में तैनात है। वहां मतदान कराने के पश्चात बैलेट बाक्स को रविवार की रात को ही सरायकेला लाया जाएगा। मतदान के उपरांत मतगणना का कार्य शुरु किया जाएगा।

मतगणना रात भर जारी रहेगा। उक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी छोटेलाल महतो ने दी। उन्होंने बताया कि मतदान होने के बाद से ही मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस मेंस एसोसिएशन में करीब 900 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

सरायकेला-खरसावां पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार को सरायकेला स्थित एसोसिएशन कार्यालय में सात पदों के लिए नामांकन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए चार, संयुक्त सचिव पद के लिए तीन, केंद्रीय सदस्य के लिए तीन, अंकेक्षक के लिए चार व 60 डेलिगेट प्रतिनिधि के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

पर्यवेक्षक के रुप में गुलाब चंद्र महतो व लालेश्वर राय के साथ चुनाव पदाधिकारी छोटेलाल महतो मतदान के दौरान सरायकेला पुलिस लाइन में उपस्थित रहेंगे।

—यह है चुनाव में प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र मुंडा, रमेश पांडेय व प्रियंका भारती। उपसभापति के लिए बिन्दू भूषण मरांडी, मनोज कुमार यादव, राजेश हेस्सा। सचिव के लिए राजेन्द्र खाखा, मनोज उरांव, सकलधर महतो, श्रावणी कुमारी। कोषाध्यक्ष के लिए बबलू मुर्मू, मांगरा मुंडा, बुधन सिंह तुबिद, मो शमीम।

संयुक्त सचिव के लिए तरुण कुमार महतो, सूर्य प्रकाश तिवारी, कमल किशोर बोबोंगा। केन्द्रीय सदस्य के लिए तपन कुमार प्रधान, सुमंत राम, मंगल हांसदा। अंकेक्षक के लिए सिंगराय सोरेन, पूर्णचंद्र सोरेन, मांखनलाल गोस्वामी, विकास कुमार होनहागा। डेलिगेट प्रतिनिधि में 60 लोगों ने नामांकन किया।

Advertisements

You missed