Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर एक्यूप्रेशर परिसर में कार्यक्रम, टाटीसिलवे डॉक्टर फाउंडेशन का गठन

Advertisements

रांची  : राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक्यूप्रेशर परिसर, झारखंड शाखा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक्यूप्रेशर परिषद, झारखंड शाखा के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक्यूप्रेशर, योग और नेचुरोपैथ को एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। भविष्य में लोग प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर ही अधिक आश्रित होंगे क्योंकि एलोपैथिक चिकित्सा की सीमाएं अब लोगों के सामने स्पष्ट हो चुकी हैं।

डॉ. पांडे ने कहा कि एक्यूप्रेशर, योग और नेचुरोपैथ एक ऐसा विकल्प है जो आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्र प्रकाश तिवारी ने की और संचालन सुरेंद्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर टाटीसिलवे डॉक्टर फाउंडेशन का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चंद्र प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष, सचिव डॉ. अर्जुन महतो कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सलाहकार समिति में सुरेंद्र ठाकुर और अर्जुन प्रमाणिक को शामिल किया गया, जबकि एक्यूप्रेशर परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा डॉ. नरेश महतो, डॉ. महेश प्रजापति, डॉ. सोनू महतो, प्रो. लखन मिश्रा और हवलदार अनुज सिंह को सदस्य बनाया गया।

यह संस्था एक वर्ष के लिए गठित की गई है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों को प्रोत्साहित करना, उनके सम्मान की रक्षा करना और डॉक्टर तथा मरीजों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सोनू महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी डॉक्टरों ने एक-दूसरे को डॉक्टर्स डे की बधाई दी और मिठाइयाँ बांटीं।

इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेस को डॉ. मधुसूदन पांडे ने दी।