Advertisements
Spread the love

राजनगर – सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत अन्तर्गत गाजीडीह गांव में बुधवार की शाम लगभग 4:30बजे ठनका  गिरने से माँ समेत दो बेटी घायल।

Advertisements

आनन फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है।बुधवार की शाम लगभग 4:30 राजनगर क्षेत्र में हल्की बारिश होने के साथ लगातार अकासीय बिजली चमक रही थी।इसी दौरान गाजीडीह में सुदानु प्रधान की पत्नी घर मे बच्चों के लिए खाना परोस रही थी।कि अचानक घर के चारदीवारी के बाहर ईमली के पेड़ में ठनका गिरा और ठनका इतनी तीव्र थी कि चारदीवारी भी गिर गई वहीं एक जोर का झटका लगा ,और घर मे लगा बिजली का बोर्ड ब्लास्ट हो गया।जिसकी चिंगारी से मां के चेहरे और शरीर मे छोटे छोटे घाव बन गये।वहीं मां समेत दोनों बच्चीयां घायल हो गई।और बड़ी लड़की बेहोश पड़ी रही। घायल अवस्था मे मां ने दोनों बच्चीयों को दूसरे कमरे ले गई ।घटना की सूचना मिलने पर उसके दोनों बेटे तुरंत घर पहुंचे और तीनों घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर पहुँचाया।जहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया।