Advertisements
Spread the love

आदर्श युवा क्लब ने किया शिवमंदिर व हनुमान मंदिर निर्माण का भूमिपूजन…

राजनगर:रविकान्त गोप

Advertisements

राजनगर के तेलाई में शुक्रवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर निर्माण का भूमि पूजन आदर्श युवा क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहाँ मंदिर निर्माण की परिकल्पना दो वर्ष पहले की गई,जिसका विधवत भूमिपूजन आज शिवरात्रि पूजा के पावन अवसर पर किया गया।

यह पहला वर्ष है जब यहाँ केवल छोटा सा टेंट लगाकर शिव की पूजा शुरू हुई उम्मीद है अगले वर्ष मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा,जिसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी।वहीं कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहाँ दो मंदिर बनाया जायेगा शिवमंदिर एवं हनुमान मंदिर।

वहीं भूमिपूजन के मौके पर रोशन कुमार प्रधान,प्रताप गिरी,सुनील कुमार प्रधान,किसान प्रधान,दिनेश प्रधान,गणेश प्रधान,सुमित प्रधान,कृष्णा प्रधान,बसंत सिंहदेव, रोहित सिंहदेव, मुकेश प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,किस्मत प्रधान,मिहिर लाल गिरी,रंजीत प्रधान, अजय प्रधान,राजू गोप आदि उपस्थित थे।

You missed