Spread the love

शिवरात्रि के पावन अवसर पर चलियामा शिव मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़…

राजनगर:रविकान्त गोप

Advertisements
Advertisements

राजनगर। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजनगर के चलियामा कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। जहाँ शिव भक्तों ने श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना की।हालांकि रात में और भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।वहीं चलियामा शिव मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव ने बताया कि यह वर्षों पुराना मंदिर है लेकिन यहाँ सुचारू रूप से पूजा अर्चना 1997 से हो रही है।

पहले स्थानीय चार से पाँच सदस्यों द्वारा इस मंदिर को आकार दिया गया।जिसमें सीढ़ी एमंदिर का सौन्दरीकरण किया गया।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिला।वहीं शिव मंदिर के सचिव विनय सिंहदेव ने कहा इस मंदिर में विराजमान भगवान शिव की महिमा अपरंपार है।जो भी सच्चे मन से भगवान की आराधना करते है।भगवान उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते है।वहीं शुक्रवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा।

वहीं शिवरात्रि पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री श्री शिव मंदिर पूजा कमेटी चलियामा के अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव, सचिव विनय सिंहदेव, रतनलाल महंती, बीरेंद्र,नकुल नायक,जोगेंद्र नायक,अमर लोहार,जदू लोहार,अविनाश प्रधान,नीलमाधव सिंहदेव,आनंद सिंहदेव, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

You missed