Spread the love

कुनाबेड़ा में शहीद निर्मल महतो का मना 35 वा शहादत दिवस। झामुमो कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

राजनगर कुनाबेड़ा में झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो के नेतृत्व में कुनानाबेड़ा चौक पर शहीद निर्मल महतो का 35 वा शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।एवं उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।इसी दौरान झामुमों केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो ने कहा शहीद निर्मल महतो की देन है कि आज हमें झारखंड मिला है।उनका मुख्य उद्देश्य जल जंगल जमीन की रक्षा करना।और हमारी जेएमएम की सरकार भी उनके राह में चल कर जल जंगल और जमीन बचा कर रखी है।वहीं इस मौके पर
झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो, झारखंड झारखंड आंदोलनकारी पूर्व जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप महतो, लखन मार्डी, किसान चंद्र गोप, अशोक कुमार गोप, देवेश्वर महतो, मंटू महतो, बबलू सिंहदेव, लालचंद महतो, दिलीप महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रवि महतो, सुकलाल सोरेन, साधु सोरेन ,लाल टूडू, दूघल बास्के,राम हांसदा, सुकलाल महतो,प्रश्न महतो,आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed