Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर” के तहत अमर शहीद राजकुमार महतो को श्रद्धांजलि, महिलाओं की अग्रणी भागीदारी

Advertisements
Advertisements

राँची । अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत से सामाजिक सेवा भाव संगठन के तत्वावधान में  “ऑपरेशन सिंदूर” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश की माटी के वीर सपूतों को सम्मान देना और समाज में सेवा, एकता व जागरूकता की भावना को मजबूत करना था। श्रद्धांजलि यात्रा की शुरुआत हेसल पंचायत स्थित मासू से हुई, जो मिलन चौक तक पहुँची। यहाँ अमर शहीद राजकुमार महतो की प्रतिमा पर उपस्थित जनसमूह द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके उपरांत यात्रा गोंदली पोखर चौक तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे  कविता देवी कृष्ण भगत अर्जुन राम जगन्नाथ महतो ग्राम प्रधान  देवराज पहन
ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली उप मुखिया  दुर्गा महतो

समिति अध्यक्ष कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। इसमें सरस्वती देवी, सुमित्रा कुमारी, तीजन देवी, पूनम कुमारी, माधुरी देवी, ममता देवी, अंजू देवी, मनी देवी एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला, वहीं महिला सहभागिता ने यह संदेश दिया कि देश और समाज की उन्नति में अब महिलाएँ भी बराबर की भागीदार हैं।