Advertisements
Spread the love

पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज…

राजनगर:रविकान्त गोप

Advertisements

राजनगर थाना में गुरुवार को बरही गाँव के डोमन गोप को गाँव के एक युवक ने घर मे घुस कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर डोमन गोप पूरे परिवार के साथ थाना पहुँचे।वहीं थाना प्रभारी ने मिल कर पूरी कहानी बताई।

वहीं शिकायत कर्ता डोमन गोप ने कहा विगत दो दिन पहले दिनेश प्रधान नामक व्यक्ति ने दिव्यांग महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दिनेश प्रधान और डोमन गोप के साथ आपसी झड़प हुई थी।जिसके बाद गाँव मे ग्रामसभा कर मामले को सुलझा दिया गया।

परन्तु गुरुवार को दिनेश प्रधान का बेटा डोमन गोप के घर मे घुस कर उसे और उसके परिवार को एक महीने के अंदर जान से मार देने की धमकी दी है।इसी भय से डोमन गोप ने राजनगर थाने में दिनेश प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।