Spread the love

जरूरत पड़े तो प्रेम मार्डी को जेल के अंदर से चुनाव लड़ाएंगे : जेबीकेएसएस समर्थक…

राजनगर: रविकांत गोप

राजनगर : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्ड़ी हथियाडीह गांव के जमीन बचाओ आंदोलन में बीते दो महीने से बीस महिला पुरुषों के साथ सरायकेला जेल मे बंद है।फिर भी उनके समर्थकों की हौसला बुलंद है।प्रेम मार्डी के अनुपस्थिति में सरायकेला विधानसभा मे जोरदार कमेटी विस्तार का काम हो रहा है,जिसमे पंचायत और बुथ कमेटी का गठन किया जा रहा है।

टाइगर जयराम महतो के चहेते कहे जाने वाले आंदोलनकारी प्रेम मार्ड़ी को जल्द ही उच्च न्यायालय से वेल मिलने वाली है।मार्डी के समर्थन में महिलाओं ने भी कमान सभांल लिया है।समर्थकों का कहना है अगर जरूरत पड़े तो जेल के अंदर से प्रेम मार्ड़ी को विधानसभा का चुनाव लड़ायेंगे।सूत्रों के अनुसार दो साल के दरमियान प्रेम मार्ड़ी ने अपना प्रभाव पुरे सरायकेला विधानसभा मे जमा लिया है।

केन्द्रीय संगठन महासचिव विध्देश्वर महतो ने बताया फिलहाल लोकसभा के लिये तैयारी जोर-शोर से चल रही है,जनजागरण,सदस्यता अभियान टाइगर जयराम महतो का विचार धारा घर घर पहुंचाने का काम सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष और बाकी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बाकी राजनीतिक दलों पर क्या प्रभाव डाल पायेगी ।

Advertisements

You missed