Advertisements

महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। एटीट्यूड फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तीसरी दिवस पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के शैक्षिक, गैर शैक्षिक और छात्राओं द्वारा विजय ग्राम के किशोरी बालिकाओं, महिलाओं एवं वृद्ध महिलाओं के बीच स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा दी गई।
जिसमें उनके साफ सफाई, सुरक्षा और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके तहत खान-पांच से लेकर स्वास्थ्य जांच किया गया। और सभी को योग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित किए गए अभियान का नेतृत्व एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर ओम प्रकाश द्वारा किया गया।
Related posts:

