Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लेकर राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई विशेष सभा।

भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारत मे आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने और देश के लोगों को तिरंगे की महत्ता को जागरूक करने का एक अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत राजनगर प्रखंड में भी इसकी तैयारी जोरों सोरों से की जा रही है।वहीं गुरुवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ विशेष सभा आयोजित की गई।जिसमें आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाने और देश की शान बढ़ाने पर विचार विमर्श व रुपरेखा रखी गई।ताकि सभी लोगों को इसके प्रति प्रोप्तसाहित किया जा सके।

वहीं राजनगर पंचायत में मुखिया राजो टुडू  की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई जिसमें पंचायत सचिव संतोष महतो,उपमुखिया रविन्द्र राणा समेत वार्ड सदस्य एवं ग्रामप्रधानों ने हिस्सा लिया।

बीजाडीह पंचायत में मुखिया मोटाई मेलगांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें  रोजगार सेवक तपन कु. प्रधान, वार्ड सदस्यों में बीजाडीह से मनोज सवैंया , बडडीह से ज्योति तियु और पंगला सोय एवं पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया !

 डुमरडीहा पंचायत मे मुखिया निमाय सोरेन की अध्यक्षता मे हर घर तिरंगा के आलोक में विशेष बैठक मे पंचायत सचिव नदलाल महतो, रोजगार सेवक मनोज साहू ,ग्राम प्रधान छुटु राम महतो , अरुप कुमार पति राम प्रसाद महतो ,लक्ष्मी नरायन महतो ,महादेव पति ,मुटू महतो ,सुशेन महतो सुरेंद्र महतो, एवं स्वयं सेवक पंचायत वासी उपस्थित थे।

इसी प्रकार राजनगर प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखियाओं के नेतृत्व में अपने अपने पंचायत भवन में सभा आयोजित कर हर घर तिरंगा लगाने को लेकर प्रोप्तसाहित एवं अभियान को सफल बनाने की योजना तैयार की गई।

Advertisements

You missed