Advertisements
Spread the love

दिशोम जाहेर में बाहा पूजा के अवसर पर पहुचेंगे ओडिशा के बाहा नृत्य दल।आदिवासी समुदाय ने की तैयारी बैठक।

राजनगर (रिपोर्ट – रविकांत गोप):- आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ कमेटी द्वारा राजनगर हाट मैदान में बीजू बास्के की अध्यक्षता में बाहा पूजा हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में दिशोम जाहेर में बाहा पुजा करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से दिशोम जाहेर स्थान में आगामी 26 मार्च को बाहा बोंगा(बाहा पूजा) करने का निर्णय लिया गया।दिशोम जाहेर के नायके ( पुजारी) बिशु हेम्ब्रम ने बताया कि आगामी 26 मार्च को बाहा बोंगा के दिन ओडिशा से बाहा नृत्य दल को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बाहा नृत्य दल भी रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष बीजू बास्के, नायके बिशु हेम्ब्रम, कुडाम नायके शिशुराम टुडू,धानु टुडू, मुनीराम हेम्ब्रम,मेघराय मार्डी, भक्तू मार्डी, सीताराम हांसदा, रत्नाकर टुडू, सुखलाल टुडू, दुर्गा हांसदा, सुगदा हांसदा, सिदो मुर्मू, सिंघु राम मुर्मू, बिमल हांसदा, जरमन टुडू, भगमत टुडू, छोटराय मुर्मू, भोलानाथ टुडू आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed