Spread the love

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि पर जनता मजदूर संघ द्वारा रोहड़ाबांद कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गयी…

सिंदरी:सरदार हरेन्द्र सिंह

Advertisements

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि पर जनता मजदूर संघ कार्यालय रोहड़ाबांद कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व उनके याद में आरा से आए कलाकार राजू ठाकुर और अन्य कलाकार ने निर्गुण भजन कीर्तन गाकर व स्वर्गीय नीरज सिंह जी की छायाचित्र पर विधायक प्रतिनिधि श्री केडी पांडे, श्री सूरज सिंह ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की.उसके पश्चात जनता मजदूर संघ के सिंदरी सचिव श्री वेद प्रकाश ओझा ने ब्राह्मण भोज व असहाय कुष्ठ लोगों को भोज कराया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे, सूरज सिंह, धनबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे, दिलीप मिश्रा, फर्टिलाइजर वर्कर यूनियन के सिंदरी अध्यक्ष संतोष चौधरी, मिनिस्टर यादव, सिंदरी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि शैलेश सिंह, लोजपा नेता शैलेंद्र द्विवेदी,भाजपा नेता विजय सिंह, बृजेश सिंह, अरविंद खत्री, सूरज प्रसाद, गणपति बावरी, वार्ड 53 पूर्व पार्षद गणेश महतो, महिला नेत्री कांति सिंह,सावित्री पांडे, चूंकि देवी, जनता मजदूर संघ नेता सुभाष शर्मा, महिला क्रिकेट कोच श्री राम दुबे एवं कई वरिष्ठ गणमान्य साधु शरण पाठक,  आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed