Spread the love

हेंसल में भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित

चुनाव संगठन लड़ता है व्यक्ति नही,बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत : गणेश महाली

9 से 15 अगस्त तक भाजपा घर घर लगाएगी तिरंगा झंडा

राजनगर: प्रखंड के हेंसल स्तिथ एन एच 88 रेस्टोरेंट हॉल में भाजपा पूर्वी प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष खिरोद महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।जिसमें मुख्य रूप से सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला महाली उपस्थित थे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनगर पूर्वी प्रभारी ललन सुकला,रमेश हांसदा एवं भाजपा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
वहीं गणेश महाली ने कहा पार्टी का नीति सिद्धांत अंतिम व्यक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।पार्टी की नीति है बूथ जीता, तो चुनाव जीता।बूथ मजबूती के बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता है। बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए निचले स्तर तक जाकर बूथ पुनर्गठन करने की आवश्यकता है। पार्टी जातिवाद के नाम पर राजनीति नहीं करती।पार्टी सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास के नीति सिद्धांत पर चलता है। संगठन ही सर्वोपरि है इसलिए संगठन के साथ जुड़े रहना चाहिए। चुनाव संगठन लड़ता है व्यक्ति नहीं।
वहीं राजनगर प्रखंड पूर्वी प्रभारी ललन शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भाजपा हर घर मे तिरंगा झंडा लगाए गी।

कार्यसमिति की बैठक में दो रिक्त पदों में प्रखंड मीडिया पदाधिकारी के रूप में कार्तिकेश्वर महाकुड़, एवं सोशल मीडिया प्रभारी में विजय महतो को पदस्थापित किया गया। वही गणेश महाली ने दोनों पदाधिकारियों  कोमाला पहनाकर स्वागत किया।

वहीं इस मौके कुबेर कांत सारंगी, भाजपा प्रखंड पूर्वी महामंत्री उज्जवल मोदक, कार्तिकेश्वर महाकुड़, सुभाष महतो, लालटू महतो, जगदीश महतो ,लखिचरण महतो, संतु नायक ,अमरनाथ गोप,अजीत मंडल, महावीर महतो ,मंगल करवा, तपन महतो, असीम महतो, चंदन कहार, तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed