Spread the love

भाजपा नेता गणेश महाली अपने समर्थकों संग कुनाबेड़ा चौक में शहीद निर्मल महतो के 35 वें सहादत दिवस पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद निर्मल महतो का सपना था आदिवासी मूलवासी को हक अधिकार मिले। उस सपने को साकार करने में झामुमो कि सरकार विफल है: गणेश महाली

राजनगर :शहीद निर्मल महतो के 35 वें शहादत दिवस में राजनगर के कुनाबेड़ा चौक में सुबह से ही विभिन्न पार्टियों एवं समाजसेवियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे इसी बीच सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली भी अपने समर्थकों संग कुनाबेड़ा पहुँच।शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखते हुए भाव पूर्ण नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा शहीद निर्मल महतो हमारे आदर्श है।उनके पद चिन्हों में हमे चलने की जरूरत है। आज झारखंड अलग राज्य उन्ही की देन है। लेकिन जिस उद्देश्य से उन्होंने झारखंड अलग राज्य की नीव रखी।और हमे अलग राज्य भी प्राप्त हुआ।लेकिन उनका सपना आज तक पूरा नही हो पाया।आज झारखंड ने जेएमएम की सरकार है।जेएमएम आदिवासी मूलवासी के नाम पर केवल राजनीति करती है।परंतु अब तक आदिवासी मूलवासीयों को उनका हक अधिकार नही मिल पाया है। यह काफी दुख दायक हर।जिस कारण कई युवा आज भी आंदोलन कर रहे है। वहीं शहादत दिवस के मौके पर भाजपा पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो,लालटू महतो,भाजयुमों जिला मंत्री सत्यप्रकाश महतो,लखिचरण महतो,गंगाधर महतो,मनोज महतो,असीम महतो,महेंद्र महतो,कुबेर षाड़ंगी, उज्ज्वल मोदक,नवदीप मंडल,कार्तिकेश्वर महाकुड़, चन्दन कहार, मंगल करवा, सत्यवान परीक्षा, जोगेश्वर महतो,लालमोहन महतो,सागर महतो,एवं कई संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed