Advertisements

शेफाली महतो बनी छोटा दावना पंचायत की उप मुखिया।
— पति की विरासत को रखा बरकरार
सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छोटा दावना पंचायत से वार्ड संख्या 3 से निर्विरोध चयनित हुई शेफाली महतो ने उप मुखिया के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी वीरेन सोरेन को 3 मतों से हराकर उपमुखिया के पद पर अपनी दावेदारी सिद्ध किया. उक्त चुनाव में 11 वार्ड सदस्य ने मतदान किया। जिसमे शेफाली महतो को 7 मत एवं वीरेन सोरेन को 4 मत प्राप्त हुए. चुनाव के पश्चात अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने नव निर्वाचित उप मुखिया शेफाली महतो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही अंचलाधिकारी ने सभी नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाया.
