
चांगुआ झूमर संगीत कार्यक्रम में हजारों की उमड़ी भीड़।
राजनगर के चांगुआ में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर क्रिकेट मैदान में झुमुर संगीत का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी ।वहीं ओडिशा मयूरभंज की बिंदु रानी ,झिली एवं लिली के झुमुर संगीत ने लोगों को खूब झुमाया।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कमेलश्वर महतो,नगेन्द्र नाथ महतो एवं घनश्याम महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

वहीं कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा चांगुआ में सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कई प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।27 एवं 28 को स्पोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं 29 रविवार को झूमर संगीत, आदिवासी छौ नृत्य का आयोजन किया गया।पिछले दो वर्ष कोरोना के कारण सादगी से पूजा सम्पन्न की गई थी।इसलिए इस वर्ष सभी पूजा पर्व,त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।
वहीं इस आयोजन के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर महतो,सचिव नेपाल महतो,दीप नारायण महतो,कोषाध्यक्ष रामचंद्र महतो,लखिन्द्र महतो,उदित महतो,हजारी महतो,निमाय महतो,रंजीत महतो,भरत महतो,अशोक महतो,राजेश महतो,कृष्णा महतो,लखन महतो,जगदीश महतो, मुकुटधारी महतो,डाकेश्वर महतो,मदन महतो एवं समस्त चांगुआ ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

