Advertisements
Spread the love

राजनगर सीएचसी में किया जा रहा बिरसा जीवन आयुष किट का वितरण।

Advertisements

यह आयुर्वेदिक औषधि है इसके उपयोग से ह्यूमैनिटी पावर बढ़ती है। :डॉ. मनीष देमता

कोरोना से लड़ने और शरीर स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार की ओर से बिरसा जीवन आयुष किट का निशुल्क वितरण अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में किया जा रहा है।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ मनीष देमता ने जानकारी देते हुए कहा कि इस किट में चार दवाइयां दी गई है जिसमें से एक ह्यूमैनिटी पावर बढ़ाने ,शुगर एवं बीपी को कन्ट्रोल रखने,शर्दी खासी को कंट्रोल करने एवं शरीर को पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने की दवाइयां इस किट में दी गई है।वहीं उन्होंने कहा ये किट अब राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है।जिसका निशुल्क वितरण किया जा रहा है।इसके लिए मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल नाम इंट्री करानी होती है।डॉ.देमता ने राजनगर प्रखंड वासियों से इस आयुर्वेदिक दवा का उपयोग करने की अपील की है।ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके,और लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सके।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित