Spread the love

धुरिपदा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई लाभुक हुए लाभान्वित।फूलों झानो आशीर्वाद योजना से प्रभावित होकर सम्मानजनक आजीविका के लिए जागरूक हो रही महिलाएं।

Advertisements

राजनगर प्रखंड के धुरिपदा पंचायत परिसर में पहले चरण का चौथा कार्यक्रम आपकी योजना ,आपकी सरकार आपके द्वार शनिवार को आयोजित की गई। जहां प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उपप्रमुख सुमना देवी,अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तियु, पंचायती राज पदाधिकारी गणेश पड़िहारी, प्रखंड समन्वयक सावन सोए, पंचायत के मुखिया सुमेश हो, पंचायत सचिव हरे राम महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में सभी विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।जहां भारी संख्या में लाभुकों की भीड़ उमड़ी। शिविर में कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।जहां कई लाभुक लाभान्वित हुए। इसी दौरान गांव की एक महिला जो हड़िया बेच कर अपना और अपने परिवार का जीवन चलाती थी। शिविर में उस महिला को सम्मान जनक आजीविका के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ कर 10,000 का चेक दिया गया।वहीं महिला ने कहा अब वो इस पैसे से साबुन सिर्फ बेच कर अपनी जीविका चलाएगी। महिला ने काफी प्रश्नता के साथ सरकार एवं जे एस एल पी एस के पदाधिकारियों का आभर व्यक्त किया। वहीं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन में धुरिपदा पंचायत के मुखिया सुमेश हो,पंचायत समिति सदस्य अनिल सोरेन,उपमुखिया कुसनु वरदा, वार्ड सदस्य सादो पूर्ति, लक्ष्मी मूर्ति ,अनीता मुर्मू , गीता रानी ,मुखी केस बत्ती महतो,टीकाराम टुडू,ज्योसना महतो,अलोतिका सरदार, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed