
बढ़ती ठंड के मद्देनजर राजनगर बाल विकास कार्यालय से 202 अंगबाड़ी केंद्रों में 12 हजार गर्म पोशाक वितरण।

राजनगर : बाल विकास परियोजना कार्यलय राजनगर में प्रखंड के 202 आंगनबाड़ी केंद्रों को 12 हजार गर्म पोशाक का वितरण किया गया।बता दें कि बढ़ती शीत लहर के मद्देनजर सरकार ने आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गर्म पोशाक (स्वेटर) वितरण की योजना है।जिसके निमित सभी अंगनबाड़ी केंद्रो को गर्म पोशाक भेज दिया गया है।वहीं उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका जय श्री पिंगुआ ने बताया कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर एक बच्चे को दो स्वेटर देनी की योजना है।जो सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के द्वारा बच्चों को दिया जाएगा। वहीं स्वेटर वितरण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यलय में महिला पर्यवेक्षिका जयश्री पिंगुआ,अमिता कुजूर,मेचों सामंड, वीरान कुदादा, बिरसा खालको, दीपक महतो,आदि मौजूद थे।

