Spread the love

सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर किया पुरस्कृत…

 

पाकुड़ :रणविजय गुप्ता,संथाल ब्यूरो : सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा डीएवी स्कूल गोकुलपुर में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Advertisements
Advertisements

प्रतिभागियों ने ट्रैफिक नियम, इनसे जुड़े चिह्न, एनएच किनारे के साइनेज आदि से संबंधित प्रश्नों के क्रमवार उत्तर निर्धारित समयावधि में दिया।

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कपिल साह, दूसरे स्थान पर शुभम कुमार, तीसरे स्थान पर आराध्या सिंह, चौथे स्थान पर प्रियांशु कुमार रहें।

मौके पर सड़क सुरक्षा की टीम ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक एवं सतर्क बनाने के उद्देश्य से 11 से 17 जनवरी की अवधि में विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

You missed